![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/01/a1d751d3-9d2c-4016-833b-a05c06b25753-780x470.jpeg)
रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ देश के करोड़ों हिन्दुओं का सपना साकार होने जा रहा है। हिन्दुओं द्वारा दिया गया उपर्युक्त स्लोगन अब सत्य साबित होने जा रहा है। 22 जनवरी को रामलला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।
जिसके चलते नगर शुक्लागंज भी प्रभु राम के रंग में पूरा डूब चुका है। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हर कोई अपने तरीके से प्रभु राम की पूजा अर्चना करने का कार्यक्रम बना रहा है। नगर शुक्लागंज ऋषि नगर निवासी समाजसेवी संजय तिवारी व प्रदुमन मिश्रा द्वारा ‘जय श्रीराम’ के स्लोगन लिखे भगवा झंडे पूरे क्षेत्र मे घर घर बाटे गए।
इस दौरान समाजसेवी संजय तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर हमलोग अपने अपने घरों पर झंडा लगा रहे हैं। इसके साथ ही सुंदरकांड और प्रसाद वितरण का आयोजन भी करेंगें। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन सार्वजनिक अवकाश किया गया है जिसके चलते प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को दीपावली उत्सव के रूप मे मनाया जाएगा , घर,घर दीपक दीपक जलेंगे और भगवा झंडा लहराया जाएगा। रामोत्सव के रंग मे पूरा नगर डूब चुका है जिसको देखते हुए आज पूरे क्षेत्र मे जय श्री राम स्लोगन लिखे भगवा झंडे घर घर बाटे गए है।