![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/01/2b24a7bf-c1a4-48d1-9a13-33c862b8be31-780x470.jpg)
बदायूं। बीमारी के चलते आंवला के पूर्व सांसद स्वर्गीय जयपाल कश्यप के पौत्र गौरव कश्यप का निधन हो गया। वह बदायूं के निवासी थे। गौरव कश्यप (37) काफी दिनों से पीलिया बीमारी से ग्रस्त थे। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे। उनका तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। मंगलवार दोपहर कछला गंगाघाट पर उनका संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, रवेंद्र कश्यप, पूर्व चेयरमैन उसहैत राम कश्यप, विमल कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।