![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-09-at-5.11.33-PM.jpeg)
कोलकाता। कोलकाता के ईस्टर्न बाईपास के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक उस्ताद राशिद खान का मंगलवार तड़के निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनके पूरे शरीर में संक्रमण तेजी से फैल गया था।
उन्हें 21 नवंबर को स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा उस्ताद राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित भी थे, जिसका इलाज चल रहा था। खान के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है