शुक्लागंज उन्नाव। भगवान राम को लेकर विवादित बयान देने वाले शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड का पुतला भाजपाइयों द्वारा नगर पालिका गंगाघाट के सामने फूंका गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के विधायक चीफ व्हिप और इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.जितेंद्र आव्हाड द्वारा एक कार्यक्रम मे प्रेस वार्ता के दौरान भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पड़ी की गई थी जिसको लेकर गुस्साए नगर शुक्लागंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद गंगाघाट के गेट बाहर पुतला फूँक जीतेन्द्र आव्हाड के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला दहन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सभासद योगेश मिश्रा की अगुवाई में किया गया। इस दौरान योगेश मिश्रा ने बताया कि भगवान राम सभी के आदर्श हैं और उनका अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नीतू मिश्रा, सभासद रोहित, सभासद पप्पु चौहान, सभासद प्रत्यय गुप्ता, संजय गांधी, राजू सविता,रोहित, जैकी अग्नहोत्री, हिमांशु निषाद, मनोज सेंगर, अमित पांडेय, भारत तिवारी, रजत, अंकित, अन्य बहुत राम भक्त मौजूद रहे।