नई दिल्ली। देश और दुनिया में नए साल का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ किया गया। लोगों ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी की। नए साल का स्वागत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। कर जश्न मनाया। वहीं, गूगल ने भी अपने डूडल के माध्यम से नए साल का स्वागत किया है। नव वर्ष 2024 को लेकर गूगल ने डूडल बनाया है। इससे पहले गूगल ने साल 2024 की उल्टी गिनती का एक डूडल बनाया था।
नए साल के जश्न में डूबा भारत
मालूम हो कि पूरा देश नए साल के जश्न में डूब गया है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग हर्षों उल्लास के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं। वहीं, इस मौके पर राष्ट्रपति भवन को भी सजाया गया है। राष्ट्रपति भवन रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ है।