![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-31-at-17.13.33-780x470.jpeg)
रसड़ा (बलिया)। समाजवादी पार्टी रसड़ा के कैंप कार्यालय पर रविवार को लोकबंधु राजनारायण की 37 वीं पुण्यतिथि सपाजनों द्वारा मनाई गयी। जिसमें उन्हें स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय सहकारी बैंक के डायरेक्टर चन्द्रशेखर ने राजनारायण के चित्र पुष्प अर्पित करके किया। इस दौरान वक्ताओ ने कहा कि 1977 में लोकबंधु राजनारायण ने इंदिरा गांधी को परास्त कर सत्ता परिवर्तन कराया था। उनके आदर्शों को आत्मसात करके ही सशक्त लोकतंत्र की संकल्पना साकार हो सकती है। इस मौके पर, रवींद्र यादव, पुरूषोत्तम यादव, गुलजार अहमद, मोहन चौबे, योगेंद्र यादव, लाल बच्चन यादव, विश्वजीत आदि काफी संख्या में सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता विधान सभाध्यक्ष रवींद्र यादव व संचालन पांडेय ने किया।