हमीरपुर : विधानसभा चुनावों में भाजपा की तीन राज्यों में हुई प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर परिणाम आते ही जमकर खुशी मनाई। आतिशबाजी के साथ ढोल नंगाड़ों की धुन में जमकर कार्यकर्ता थिरके और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस खुशी का जश्न मनाया।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की हुई जबरदस्त जीत के परिणाम जैसे ही आए भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक व नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद की अगुवाई में शहर के दीक्षित तिराहे में इस खुशी पर जश्न मनाया गया। दीक्षित तिराहे से किंगरोड तक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भ्रमण किया। इस मौके पर कुरारा ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, अशोक तिवारी, गणेश यादव, राधा चौरसिया, नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य, रामजी गुप्ता, आशीष गुप्ता, पुष्पराज सोनी, अंकित गुप्ता, अशोक निषाद मौजूद रहे।