इमलिया सुल्तानपुर/सीतापुर/विकास खंड ऐलिया के ग्राम सभा इमलिया सुल्तानपुर में विश्व शांति मानव कल्याण पर्यावरण संरक्षण तथा सुखमय जीवन हेतु श्री विष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का दस दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ । जिसमें आचार्य व ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोंउच्चारण द्वारा 2लाख 60हजार आहुतियां के माध्यम से विश्व कल्याण की कामना के साथ महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।
ग्राम सभा के श्रद्धालु महिला पुरुषों ने बुधवार की सुबह यज्ञ स्थल से गाजे बाजे व देवी देवताओं की झांकियों के साथ जयकारा करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिससे पूरा कस्बा भक्ति मय हो गया।कलश यात्रा में 151 कन्याएं और महिलाओं ने पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर जयकारा लगाते हुए कस्बा इमलिया सुल्तानपुर और फरकपुर होते हुए सराय नदी घाट से जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची ।जहां वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान डीजे पर चल रहे भक्ति धुनों पर युवा व छोटे बच्चे डांस करते दिखे। कलश यात्रा में शामिल भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्ति मय हो गया ।इसी के साथ ही यज्ञाचार्य की उपस्थिति में दस दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत की गई इस मौके पर यज्ञ व्यवस्थापक यजमान रोहित सिंह (राहुल सिंह) सत्यपाल सिंह भानु प्रताप सिंह विजयपाल सिंह रुद्रपाल सिंह सेवनी लाल रामकिशोर मौर्य जेपी सिंह बेबी सिंह दीपक अनूप शुक्ला विवेक सिंह योगेंद्र सिंह मनीष सिंह सुमंत यादव उमाशंकर गुप्ता प्रेम नारायण मिश्रा पंकज अवस्थी राजुल शुक्ला प्रदीप गौतम अवधेश सिंह आदि भक्त जन मौजूद रहे।