![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-21-at-8.00.51-PM-780x470.jpeg)
सूरतगंज बाराबंकी। साईं ग्रुप ऑफ कॉलेज तहसील फतेहपुर के बीएससी के छात्र अभिनव वर्मा पुत्र रामसागर वर्मा तहसील फतेहपुर की ग्राम पंचायत दादनपुर निवासी का टैक्स असिस्टेंट पद पर चयन हुआ। उनके चयन होने की खबर जब क्षेत्रवासियों को हुई तो उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं छात्र अभिनव की सफ़लता पर हमारे संवाददाता से बात करते हुए साईं ग्रुप ऑफ कॉलेज फतेहपुर के प्रबंधक विपिन सिंह राठौर ने कहा इमादारी से की गई मेहनत सफलता तक जरूर पहुंचती है। अभिनव हमेशा शिक्षा के प्रति गंभीर रहा है। उन्होंने अपने छात्र अभिनव को शुभकामना देने के साथ – साथ उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।