दिल्ली की तैयारी में जुटे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – राजेश सक्सेना

बदायूँ। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन मालवीय आवास ग्रह बदायूं पर किया गया। बैठक में रणनीति तैयार की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। अतः राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुसार सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिल्ली की तैयारी में जुट जाएं। क्योंकि केंद्र सरकार की योजना है। अतः केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर मानदेय वृद्धि की जा सकती है। मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। सभी लोग दिल्ली चले। प्रवेश कुमारी चौहान ने कहा कि प्रमुख सचिव ने पत्र जारी कर अन्य विभाग से कार्य न लिया जाए। उसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कार्य लिया जा रहा है। खजाना देवी ने कहा कि दिल्ली को प्रत्येक ब्लॉक से बस की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दहगवाँ शशि रानी सक्सेना, सहसवान मोर श्री गुप्ता, आसफपुर से खजाना देवी, म्याऊ से नीलम सिंह, जगत से चांद बी , वजीरगंज से निशा, लक्ष्मी, कुसुम, रेखा रानी, आदि ने सम्बोधित किया। जिला उपाध्यक्ष शोभा वर्मा ने कहा प्रत्येक ब्लॉक पर बैठके की जाएं। इस अवसर पर राजन, जाहिना बेगम, किरन कुमारी, श्यामा देवी, नीलम कुमारी, शोभा वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button