![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-02-at-4.13.13-PM-780x470.jpeg)
वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार द्वितीय ने स्कूली बच्चों को दी पौधो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
मिहीपुरवा बहराइच- कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में वन महोत्सव के शुभ अवसर पर कतर्नियाघाट रेंज के सिरसियनपुरवा गांव के स्कूल में वन कर्मियों एवम् ग्रामीणों के साथ मिलकर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को आंवला, पाकड़, बरगद, आम के पौधों का वितरण किया गया, तथा कुरकुडीकुआं व सिरसियनपुरवा के ग्रामीणों को पौध वितरण कर प्रधानाध्यापक तथा राम कुमार वन क्षेत्राधिकारी द्वारा वनों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार के द्वारा स्कूली बच्चों को पौधे वितरित करते समय उन पौधों का महत्व भी बताया गया।