![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/05/53b85bd0-0c1f-47d4-b6bd-c473c774b57e-720x470.jpg)
जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान 07 मई 2024 को सकुशल रूप से संपन्न हुआ | ईवीएम व वीवीपीएटी को मंडी समिति बदायूं के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है | जिसकी 24 घंटे सतत रूप से निगरानी की जा रही है| सीसीटीवी कैमरो से भी सतत निगरानी की जा रही है| जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया |
![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/05/2d0a12c7-8e62-4d8e-b06e-f4524b04e785-1024x576.jpg)
जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सीसीटीवी से की जा रही निगरानी सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं को परखा | उन्होंने बताया कि मतगणना 04 जून 2024 को होगी | उन्होंने बताया कि ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं तथा इसकी सतत निगरानी की जा रही है, जिसके लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात है |
इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे |