![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/05/1200-675-20403125-thumbnail-16x9-ni-780x470.jpg)
बरेली। परिवहन निगम की बरेली और रुहेलखंड डिपो में 120 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए चालकों को आवेदन करने के बाद सीधे टेस्ट देना होगा। इसके बाद उनका चयन कर लिया जाएगा। चालकों की कमी को देखते हुए परिवहन निगम की संविदा पर चालकों की भर्ती की जा रही है।
परिवहन निगम की बरेली डिपो में 165 बसें निगम की संचालित होती हैं। एक बस पर औसतन 2.16 चालक चाहिए होते हैं। बरेली डिपो में कार्यरत चालकों की संख्या 319 हैं, जबकि 60 चालकों की संविदा पर भर्ती और की जाएगी। इसके अलावा रुहेलखंड डिपो में निगम की 154 बसों को संचालित किया जाता है।
त्योहारों पर आती है समस्या
अभी रुहेलखंड डिपो में 272 चालक कार्यरत हैं। अभी 60 चालकों की भर्ती संविदा पर और की जानी है। चालकों की कमी की वजह से बस संचालन प्रभावित होता रहता है। खासतौर पर त्योहारों के समय अधिक दिक्कत होती है।
इस बारे में एआरएम बरेली डिपो संजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि चालकों को आधार कार्ड, फोटो, दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग का लाइसेंस लाना होगा। साथ ही चालक कम से कम आठवीं पास हो।