भोपाल। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (मंगलवार को) खण्डवा एवं बड़वानी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री सिंह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12:50 बजे खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा के पुनासा में पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री सिंह दोपहर 2:20 बजे खरगौन लोकसभा के बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा के ग्राम टिकरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।