![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240407-WA0029-780x470.jpg)
बलिया। सलेमपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक रविवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सांसद व प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा
की अध्यक्षता में बांसडीह विस् के एक पैलेस प्रांगण में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे।
मुख्य अतिथि व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा विधानसभा के विभिन्न शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों का विवरण लिया गया। श्री शाही द्वारा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर लोक सभा प्रभारी विजय बहादुर सिंह, संयोजक विनोद शंकर दुबे, लोकसभा सह प्रभारी बलराम उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी नकुल चौबे उपस्थिति रहे।
इनसेट
इन्होंने भाजपा की सदस्यता किया ग्रहण
बलिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व देवरिया जनपद के प्रभारी अमरेंद्र सिंह, मोहन श्रीवास्तव मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यांश उपक्रम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, विवेक कुमार सिंह वर्तमान जिला संरक्षक आम आदमीपार्टी, सौरभ कुमार श्रीवास्तव व्यवस्थापक दयाल बाबा इंटरकॉलेज,आदर्श कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, सोनू यादव,अभिषेकश्रीवास्तव,बबलू गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया।