84 घंटा हनुमान मंदिर सराफा बाजार की ओर से बांटे गए दीपक एवं भगवान श्री राम की ध्वज पताकाएं

बदायूं| सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर में आज अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राष्ट्र पुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित होने के उपलक्ष्य पूरा बदायूं अयोध्या के समान श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हर्षोल्लास से भाव विभोर होकर मंदिर के भक्तों द्वारा मड़ई चौक, हलवाई चौक, शास्त्री चौक, सराफा बाजार एवं टिकट गंज में भगवान श्री राम का ध्वज पता का एवं दीपावली मनाने के लिए दीपों का वितरण किया गया।
22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को मंदिर में स्थित भगवान श्री राम को नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर भव्य दिव्य श्रृंगार किया जाएगा।
22 जनवरी सोमवार को मंदिर के बाहर नगर के लोगों को एवं राम भक्तों को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा। 2:00 बजे से श्री सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन होगा। शाम को 6:00 बजे महा आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा। शाम को 7:00 बजे मंदिर प्रांगण एवं नगर के प्रतिष्ठानों पर एवं घरों में दीपमालिका सजाकर भगवान श्री राम के 500 वर्ष के पश्चात अयोध्या आगमन पर दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। तत्पश्चात आतिशबाजी कर भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करेंगें।
ध्वज पताकाएं एवं दीपक बाती बांटने वालों में मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा, संजय राणा, अरविंद गुप्ता, प्रदीप पटवा, रामगोपाल देवल, विपिन रस्तोगी, रजत कश्यप, हरि मराठा, संग्राम मराठा, अतुल अलंकार, अशोक पटवा एवं राजकुमार सिंह सेंगर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button