636 स्थान पर होगी दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित

  • मां दुर्गा प्रतिमा और पंडालों का निर्माण तेज
  • 16 प्रतिमाएं स्थाई रूप से है स्थापित
  • अधिकांश पंडालों का निर्माण कर रहे समिति के युवक

बलिया। शारदीय नवरात्र आरम्भ हो गया है। जिससे देवी भक्तों ने पंडाल के निर्माण में तेजी लाना शुरू कर दिया है। वहीं एक से बढ़कर एक मां दुर्गा की प्रतिमाए तथा पंडाल बनाने को लेकर कलाकार जुट गए है। जनपद के 22 थाना अंतर्गत 636 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसमें 16 प्रतिमाएं स्थाई रूप से स्थापित हैं। इस वर्ष अधिकांश पंडालों की तैयारी समिति के नौजवान कर रहे है। जबकि मूर्तियों का निर्माण कोलकाता सहित जिले के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। वहीं जिले के कुल 52 स्थानों पर
प्रतिमाएं विसर्जित होंगी।

पुलिस विभाग के आकड़ों गौर किया जाय तो जिले के 22 थाना अंतर्गत कुल 636 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसमें 16 मूर्तियां स्थाई रूप से स्थापित है। मालूम हो कि इस वर्ष शहर कोतवाली में 30 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की जाएंगी। इसी प्रकार दुबहर में 12,
गड़वार में 60, सुखपुरा में 28, फेफना में 28, नरहीं में 18,
चितबड़ागांव में 23, बैरिया में 43 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसी प्रकार हल्दी में 28, दोकटी में 17, रेवती में 35, बांसडीह में 37, बांसडीहरोड में 18, सहतवार में 24, मनियर में 13, सिकंदरपुर में 27, खेजुरी में 14 प्रतिमाएं स्थापित होगी। जबकि पकड़ी में 16, रसड़ा में 58, नगरा में 25,

भीमपुरा में 32, उभांव में 52 मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होगी। इस प्रकार कुल 636 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। शारदीय नवरात्र में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों तथा पंडालों के आसपास भारी मात्रा में फोर्स तैनात रहती है। वहीं अधिकारी चक्रमण करते रहते है।

इनसेट…
जिलेे में 52 स्थानों पर मूर्तियां होगी विसर्जित
बलिया। कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए पहले से ही जिले में 52 स्थान चिह्नित किया जा चुका है। इसमें शहर कोतवाली के जमुआ नवीन परती, ओझवलिया पोखरा में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसी प्रकार दुबहर क्षेत्र के जौहरी माता पोखरा भड़सर, ओझवलिया, गायघाट, पचरूखिया (गंगा नदी के छाडऩ) में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। जबकि सुखपुरा थाना के गांव का पोखरा, सुरहाताल दक्षिणी, गड़वार थाना के गांव का पोखरा, फेफना में सेमरा घाट, तीखा पुल, मटही पुल, टोंस नदी में विसर्जन किया जाएगा। उधर, नरहीं थाना में दो, चितबड़ागांव में एक,बैरिया
में तीन, हल्दी में दो, दोकटी में एक, बांसडीहरोड में तीन, सहतवार में तीन, मनियर में दो, सिकंदरपुर में चार, पकड़ी में दो, रसड़ा में एक, नगरा में एक, भीमपुरा में आठ, उभांव में दो स्थानों मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button