ब्लड डोनेशन कैम्प में 50 लोग बने रक्तदानी

बाराबंकी। बुद्धवार को सन्त निरंकारी मंडल ब्रांच बाराबंकी द्वारा मानव एकता दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन आवास विकास कालोनी में किया गया। ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ब्रजेश कुमार ने किया।आयोजित कैम्प में 60 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से 50 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बना। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर वी पी सिंह की टीम ने रक्त संग्रह किया। सत्संग में अमेठी से चलकर महात्मा राम लखन मौर्य ने अपने विचारों में कहा कि प्रभु परमात्मा को जान कर मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। उक्त जानकारी एस एन सिंह मुखी, सल्पू राम सेवादल इंचार्ज बाराबंकी ने दी।

Related Articles

Back to top button