प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर खूंटी में 45 अफसरों की प्रतिनियुक्ति

रांची । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे। वे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर रांची होते हुए खूंटी के उलिहातू जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों की विधि-व्यवस्था संभालने के लिए 13 से 15 नवंबर तक प्रतिनियुक्ति की गयी है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

जिन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, उसमें 10 अधिकारी अपर समाहर्ता, 15 अधिकारी एसडीओ व 20 अधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी स्तर के हैं। सभी को खूंटी जिला में दंडाधिकारी की शक्ति दी गयी है। वे खूंटी उपायुक्त के नियंत्रण में कार्य करेंगे।इन अधिकारियों में अनंत कुमार, जेम्स सुरीन, रंजीत लोहरा, महेंद्र कुमार, संजय पांडेय, अजय कुमार साय, कुंदन कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह, मुमताज अंसारी, राज महेश्वरम, कपिल कुमार, मो. जहुर आलम, पंकज कुमार रवि, राजेश कुमार साहू, अशोक कुमार, तेज कुमार हस्सा, किस्टो कुमार बेसरा, मुकेश कुमार बाउरी, दयानंद कार्जी, मनोज कुमार, मो. शफीक आलम, शेखर कुमार, संजीव कुमार, निर्भय कुमार, गोपाल कृष्ण कुंवर, मोहम्मद अनिष, खाखा सुशील कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, नारायण राम, विनोद राम, सुमित प्रकाश, दुर्गा कुमार, सतेन्दर महतो, नवीन भूषण कुल्लु, दीपक कुमार दूबे, कुमार कनिष्क ओम प्रकाश बड़ाईक, प्रवीण रोहित कुजूर, चंद्रशेखर कुणाल, श्रेयांस, जितेंद्र कुमार गुप्ता की प्रतिनियुक्ति हुई है।

Related Articles

Back to top button