परिजनों से मिले 414 बिछुड़े लोग

बाराबंकी। पिछले 5 दिनों में देवा मेला परिसर व प्रदर्शनी से बिछुड़े 414 लोगों को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। यह सब एसपी दिनेश कुमार सिंह के सख्त निर्देश और पुलिस की सक्रियता से संभव हो पाया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर बीनू सिंह के पर्यवेक्षण में देवा मेला एवं प्रदर्शनी में बिछुड़े हुए लोगों की सहायता के लिए खोया पाया केंद्र बनाया गया है। जिसमें केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक जमुना प्रसाद पांडेय व उनकी 6 टीमों ने देवा मेला परिसर से बिछड़े 414 लोगों को उनके परिजनों से मिलाया है। इन 414 लोगों में महिलाएं बुजुर्ग व्यक्ति वह बच्चे शामिल है। जिसके लिए क्षेत्रीय जागरूक जन सहित पीड़ित परिजन पुलिस के इस कार्य की जमकर प्रशंसा कर रहे है।

Related Articles

Back to top button