दोपहर एक बजे तक 39.13% वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा, जानिए दिल्ली और दूसरे राज्यों के हाल

नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।

कपिल सिब्बल ने बीजेपी के 400 पार के नारे पर क्या कहा?
वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली, उस हिसाब से पांचवें, छठे और सातवें चरण में काफी बदलाव हुए हैं। 400 पार के नारे पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

‘लोगों को चाहिए विकल्प’, वोट डालने के बाद बोलीं कुमारी शैलजा
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने इनकी (भाजपा) हकीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोज़गारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।

पहलवान योगेश्वर दत्त ने डाला वोट
सोनीपत (हरियाणा): पहलवान योगेश्वर दत्त ने बैंसवाल गांव में वोट डाला।

देश में दोपहर एक बजे तक 39.13 फीसदी वोटिंग
आठ राज्यों में छठे चरण का मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक देश में 39.13 फीसदी मतदान हुआ है। जानिए दोपहर एक बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत कहां कितना रहा है?

यूपी 37.23
ओडिशा 35.69
जम्मू कश्मीर 35.22
झारखंड 42.54
पश्चिम बंगाल 54.80
बिहार 36.48
दिल्ली एनसीआर 34.37
हरियाणा 36.48

Related Articles

Back to top button