इतिहास के पन्नों में 31 मईः आजादी का पहला युद्ध गाजियाबाद में हिंडन तट पर लड़ा गया

देश-दुनिया के इतिहास में 31 मई तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए खास है। भारत में आजादी के लिए पहली लड़ाई 30-31 मई, 1857 को गाजियाबाद में हिंडन नदी के तट पर लड़ा गया था।

इसलिए यह तारीख गाजियाबाद को गौरवान्वित करती है। हिंडन के तट पर मराठा-मुगल युद्ध, भरतपुर के शासक सूरजमल और नजीब के बीच भी युद्ध हुआ पर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा गया युद्ध सबसे प्रसिद्ध है।

ऐतिहासिक सांस्कृतिक, पौराणिक और पुरातात्विक दृष्टिकोण से गाजियाबाद समृद्ध शहर है। यह जिले में किए गए पुरातात्विक अनुसंधान कार्य और खुदाई से साबित हुआ है। मोहन नगर से दो किमी उत्तर में हिंडन नदी के तट पर स्थित केसरी के टीले पर की गई खुदाई से पता चलता है कि यहां लगभग 2500 बीसी में सभ्यता विकसित हो गई थी। जिले की पूर्वी सीमा पर गांव कोट स्थित है। इस संबंध प्रसिद्ध सम्राट समुद्र गुप्त से है। समुद्र गुप्त ने किला और कोट कुलजम (कोट वंश के राजकुमारों) को नष्ट करने के बाद यहां अश्वमेध यज्ञ किया था। यह महान ऐतिहासिक महत्व की घटना थी।

वर्ष 1313 में सुल्तान मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासन के दौरान यह पूरा क्षेत्र एक विशाल युद्ध क्षेत्र बन गया था। सुल्तान नसीरुद्दीन जो अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध थे, ने अपना बचपन यहां लोनी किले में गुजारा। उसी दौरान तैमूर का हमला इस किले पर हुआ और उसके द्वारा किए गए मानव नरसंहार इतिहास में संदर्भित हैं।

1774ः भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।

1867ः बंबई (अंब मुंबई) में प्रार्थना समाज की स्थापना।

1921ः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।

1959ः बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।

1964ः मुंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।

1994ः दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वां सदस्य राष्ट्र बना।

1996ः बेंजामिन नेतान्याहू इजराइल के नए प्रधानमंत्री चुने बने।

1999ः एडोल्फ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।

2001ः पूर्व सोवियत देशों के राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन का मिस्क (बेलारूस) में समापन।

2006ः अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया।

2007ः सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय फुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।

2008ः औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।

2010ः भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून बनाया गया।

जन्म

1756ः सम्मोहन कला को वैज्ञानिक आधार प्रदान करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति एब्बे फारिया।

1725ः भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर।

1899ः हिन्द समाचार समूह के संस्थापक लाला जगत नारायण।

1964ः केंद्रीयमंत्री और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर।

निधन

1973ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री गुरनाम सिंह।

1987ः फिल्म निर्देशक जॉन अब्राहम।

1988ः पत्रकार और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा।

1999ः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा।

2003ः प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास।

2009ः अंग्रेजी और मलयालम लेखिका कमला दास।

महत्वपूर्ण दिवस

-अहिल्याबाई जयंती।

-विश्व धूम्रपान निषेध दिवस।

Related Articles

Back to top button