धोखाधड़ी के 305000 रुपया साइबर सेल खाते में कराया वापस

पीड़ित के पुत्री के खाते से किया गया था धोखाधड़ी

बलिया। साइबर सेल ने शुक्रवार को धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि क्रमशः 86000, 100000, 23000, 96000 कुल- 305000 रुपाया पीड़ित के खाते में वापस कराया। शिकायतकर्ता अभय नारायण पाठक द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

बता दे कि 30 मई 2023 को शिकायतकर्ता अभय नारायण पाठक पुत्र राज नारायण पाठक निवासी खड़सरा थाना खेजुरी द्वारा पुलिस कार्यालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसके पुत्री के भिन्न-भिन्न खातों से फ्रॉड कॉल के माध्यम से 17 व 18 मई 2023 को क्रमशः 86000, 100000, 23000, 96000, कुल- 305000.00 फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश पर साइबर सेल में शुक्रवार को पीड़ित के खाते में 305000 रुपया वापस करवाया।

साइबर सेल टीम में निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी, आरक्षी अमरनाथ मिश्रा, आरक्षी शिव चन्द्र यादव, महिला आरक्षी ऋचा शुक्ला, महिला आरक्षी काजल शुक्ला आदि रही।

Related Articles

Back to top button