इतिहास के पन्नों में 29 मईः इसलिए मनाया जाता है माउंट एवरेस्ट दिवस

देश-दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख कई कारणों से खास है। दरअसल, 29 मई, 1953 को दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था जो एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नॉर्गे ने इसी रोज बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी।

इसी सफलता की स्मृति में हर साल 29 मई को माउंट एवरेस्ट दिवस मनाया जाता है। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी।

भारत की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल वर्ष 1984 में एवरेस्ट की चोटी पर विजय प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की थी। वर्ष 1984 में भारत ने एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए एक टीम बनाई थी। इस टीम में 16 लोग थे। इसमें 11 पुरुष पर्वतारोही और पांच महिला पर्वतारोही थीं। कठिन चढ़ाई और तूफान को हराकर बिछेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं। बिछेंद्री पाल को उनके साहसिक कारनामे के लिए अर्जुन अवार्ड, पदमश्री पुरस्कार, पर्वतारोहण फाउंडेशन की ओर से स्वर्ण पदक और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्वर्ण पदक प्रदान किया जा चुका है। माउंट एवरेस्ट की चोटी दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। इस पर्वत का नाम जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया। जॉर्ज एवरेस्ट 1830 से 1843 तक भारत के महासर्वेक्षक थे।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।

1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली।

1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की।

1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की।

1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।

1990ः बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1999ः नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।

2003ः ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुंचे।

2004ः म्यांमार में चक्रवाती तूफान ने 140 लोगों की जान ली।

2004ः पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी।

2007ः जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

2008ः भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2008ः इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया।

2008ः नेपाल सरकार ने राजतंत्र का अंत कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।

2010ः अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 एग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।

2010ः भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया।

जन्म

1865ः प्रसिद्ध पत्रकार रामानन्द चैटर्जी।

1906ः निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर।

1942ः भारत के प्रसिद्ध हास्य कवि हुल्लड़ मुरादाबादी।

निधन

1972ः फिल्म अभिनेता और पृथ्वी थियेटर के संस्थापक पृथ्वीराज कपूर।

1987ः किसान नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह।

2020ः प्रसिद्ध भारतीय गीतकार योगेश।

2020ः कांग्रेस के राजनीतिज्ञ अजीत जोगी।

महत्वपूर्ण दिवस

-चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि।

-माउंट एवरेस्ट दिवस।

Related Articles

Back to top button