28 नेताओं को दिलाई गई मंत्रिमंडल की शपथ

मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हुआ। कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय किए गए। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब कई नेताओं को मंत्री बनाए गए।

मध्य प्रदेश में आज मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। कुल 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री में शामिल किया गया। 6 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। वहीं 4 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।

पीएम मोदी के पसंदीदा हैं प्रहलाद सिंह पटेल
प्रहलाद सिंह पटेल को डॉ. मोहन यादव की सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रहलाद सिंह पटेल एक जमीनी नेता होने के साथ साथ संघ के करीबी भी रहे हैं। इसके साथ ही प्रहलाद सिंह पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी होने के साथ- साथ पसंदीदा भी है।

इन नेताओं को बनाया गया राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कृष्णा गौर
धर्मेंद्र लोधी
दिलीप जायसवाल
गौतम टेटवाल
लखन पटेल
नारायण सिंह पवार

इन 18 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
कैलाश विजयवर्गीय
प्रहलाद सिंह पटेल
राकेश सिंह
करण सिंह वर्मा
राव उदय प्रताप सिंह
विजय शाह
संपतिया उइके
तुलसीराम सिलावट
एंदल सिंह कंसाना
निर्मला भूरिया
गोविंद सिंह राजपूत
विश्वास सारंग
नागर सिंह चौहान
नारायण सिंह कुशवाह
प्रद्युमन सिंह तोमर
राकेश शुक्ला
चेतन काश्यप
इंदर सिंह परमार

छह नेता बने राज्य मंत्री
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग और अन्य पार्टी विधायकों ने भोपाल में मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कुल 28 भाजपा नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

राज भवन में मोहन कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ
राज्यपाल ने सबसे पहले विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा और राव उदय प्रताप सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

18 नेता लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
कुल 28 बीजेपी नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेता कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

विकास की नई ऊंचाईयों को ले जाएगी राज्य सरकार: शिवराज सिंह चौहान
मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,”गुड गवर्नेंस डे के मौके पर जो सरकार आज पूर्णनता से आकार ले रही है वो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में मध्य प्रदेश को सुशासन देगी, विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी और जनता का विकास करेगी।

शिवराज सिंह ने आगे कहा,”हमने संकल्प पत्र में जनता के विकास के लिए जो संकल्प लिए हैं, उसे ये सरकार पूरा करेगी। मैं आज शपथ ले रहे सभी मंत्री मित्रों को बधाई देता हूं।”

Related Articles

Back to top button