25 को आयोजित होगा तिरंगा उत्सव व यात्रा

200 मीटर लम्बा नगर में निकलेगा तिरंगा

बलिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बलिया रेलवे स्टेशन परिसर में लहराते हुए 110 फिट ऊंचे तिरंगे के सम्मान में शहर के शहीद पार्क चौक में तिरंगा उत्सव व तिरंगा यात्रा का आयोजन 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए तिरंगा यात्रा के आयोजक रिपुंजय रमण पाठक ने बताया कि इस दिन मतदाता जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का भी आयोजन रखा गया है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों व नगरवासियों द्वारा 200 मीटर लम्बे तिंरगे के साथ नगर भ्रमण के साथ सामूहिक राष्ट्रगान के साथ साथ देशभक्ति गीतों पर छात्र- छात्राओं व भोजपुरी गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। बताया कि देश की आजादी में बलिया की भूमिका अग्रिण थी। इसे अक्षुण्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसी क्रम में अमर शहीद बलिदानियों की स्मृति में आयोजित होने वाले वृहद तिरंगा उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से है। शहर के शहीद पार्क चौक पर आयोजित होने वाले इस उत्सव को जारी रखना हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी, लेकिन जिला प्रशासन व साथियों के सहयोग से इसे जारी रखकर आज हमे गर्व महसूस हो रहा है। इस दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठजनों, सेनानी परिवारजनों व मीडिया कर्मियो को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button