23 नामजद व 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया-गड़वार मार्ग पर नर्जनी चट्टी पर हुआ था हादसा

बलिया। सड़क दुर्घटना के बाद सड़क को जाम कर आवागमन अवरूद्ध करने के मामले में सुखपुरा पुलिस ने 23 नामजद व 40 से 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

पुलिस की माने तो बीते पांच मार्च को बलिया-गड़वार मार्ग स्थित नर्जनी (रजवाड़) चट्टी पर एक स्कार्पियों की धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गयी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन अवरूद्ध कर दिया था। पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर लोगों को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस ने अनिल कुमार यादव निवासी रंगीला का डेरा, नीरज यादव, अजय यादव, राजकुमार यादव, लाल साहब यादव, संदीप यादव, मुन्ना यादव, अनिल यादव, सुनील यादव, झगड़ू यादव, रमाशंकर यादव, धनजी यादव, रवीन्द्र यादव, पप्पू यादव, बच्चा लाल यादव, मंजीत यादव, मनजी यादव, अमित यादव, अनिल राजभर, सुनील राजभर, गणेश राजभर, पप्पू राजभर, नगीना राजभर निवासीगण रजवाड़ करनई के अलावे 40 से 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button