दो दिवसीय दंगल का समापन, दिल्ली की अंजली ने ग्वालियर की अंकिता को पटका

हमीरपुर : इंगोहटा के मुमुक्ष आश्रम में चल रही शतचंडी महायज्ञ के समापन पर आयोजित दंगल में दिल्ली की अंजली ने ग्वालियर की अंकिता को जोरदार पटखनी दी। दंगल का शुभारंभ स्वामी निर्भय चेतन महाराज द्वारा किया गया।
इंगोहटा के मुमुक्ष आश्रम में चल रही शतचंडी महायज्ञ के आखिरी दिन आयोजित दंगल में नामीगिरामी पहलवानों के मध्य रोमांचक कुश्तियां संपन्न हुई। आकाश गाजियाबाद को भूरा अलीगढ़ ने हराया। सचिन सौंखर ने अरुण पंजाब को हराया। राजू बाबा गुधनी ने मुकेश छतरपुर को चित किया। मानसिंह इंगोहटा ने अरविंद महोबा को हराया। मुखिया अलीगढ़ ने संजय कन्नौज को चित किया। सचिन हाथरस ने आकाश एटा को पराजित किया। प्रीतम राठ ने नितेश उन्नाव को हराया। मनीष पपरेंदा ने सुल्तान कानपुर को चित किया। कल्लू इंगोहटा ने इमरान कानपुर को हराया। बृजेश कन्नौज, भूरा मसगांव, देवा थापा अलीगढ़, मनीष बांदा, उपेंद्र बड़ागांव, दिनेश मसगांव के मध्य हुई कुश्तियां बराबरी पर छूट गई। रेफरी की भूमिका रामकिशुन नन्ना व सूरजपाल सिंह ने निभाई। दंगल का संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। दंगल देखने के लिए इंगोहटा सहित आसपास के गांवों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

Related Articles

Back to top button