पंजाब के 2.14 करोड़ मतदाता तय करेंगे 328 प्रत्याशियों का भाग्य

पंजाब की सभी 13 लोकसभा और चंडीगढ़ सीट पर आज से मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक पंजाब में 37.80 फीसदी वोटिंग हुई है। बता दें कि पंजाब के 2.14 करोड़ मतदाता 328 प्रत्याशियों के लिए मतदान कर रहे हैं।

इस चुनाव में पांच मंत्री समेत कुल 12 विधायक, 6 सांसद और चार राजनीतिक पार्टियों की साख दांव पर है। पंजाब में पहली बार हुआ है जब भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल मैदान में हैं। मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच में है।

मैंने इंडी गठबंधन के सपोर्ट में किया मतदान: बलकौर सिंह
अपना वोट डालने के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि मैंने बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए वोट किया। मैंने अपना वोट इंडी गठबंधन के समर्थन में डाला है। मैंने इंडी गठबंधन के पक्ष में प्रचार किया है। बाकी देश के मतदाता तय करेंगे कि किसे सत्ता में लाना है

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने किया मतदान
मूसा में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सातवें चरण के लिए एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

1 बजे तक पंजाब में 37.80 व चंडीगढ़ में 40.14 फीसदी हुआ मतदान
पंजाब में 13 सीटों पर 1 बजे तक चंडीगढ़ में 40.14 व पंजाब में 37.80 प्रतिशत मतदान हुआ। पंजाब की 13 सीट अमृतसर- 32.18, आनंदपुर साहिब 37.43, खडूर साहिब- 37.76, गुरदासपुर- 39.05, जालंधर- 37.95, पटियाला- 39.73, फतेहगढ़ साहिब- 37.43, फरीदकोट- 36.82, फिरोजपुर- 39.74, बठिंडा- 41.17, लुधियाना- 35.16, संगरूर- 39.85, होशियारपुर- 37.07 फीसदी मतदान हुआ है।

फरीदकोट से भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस ने जालंधर में डाला अपना वोट।

Related Articles

Back to top button