नौ नगर निगमों की 18 महिला कर्मी गणतंत्र दिवस समारोह में होंगी विशिष्ट अतिथि

रांची । नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भारत सरकार ने राज्यों को पत्र लिखा है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर झारखंड सरकार को लिखे गए पत्र में राज्य सरकार से नगर निगमों में कार्यरत दो महिला कर्मियों के नाम मांगे गए हैं, जिन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

इसी आलोक में झारखंड के नगर विकास विभाग ने रांची, धनबाद, देवघर, चास, मानगो, आदित्यपुर, मेदिनीनगर ,गिरिडीह, हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह 2024 समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वुमेन इमप्लॉय ऑफ नगर निगम को शामिल करने के लिए दो महिला कर्मियों के नाम मांगे हैं।

महिलाकर्मियों के पदनाम व मोबाइल नंबर इत्यादि के साथ पूरी देकर नामों को भेजना है। नौ निकायों में से 18 महिला कर्मी नई दिल्ली में होने वाले समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी

Related Articles

Back to top button