17वी पुण्यतिथि पर याद आए शिक्षक नेता लल्लन पांडेय

सादगी और सज्जनता के प्रतिमूर्ति थे लल्लन

बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के पद पर लम्बे समय तक रहे शिक्षक नेता स्व. लल्लन पाण्डेय की 17वी पुण्य तिथि पर शुक्रवार को जिला पंचायत जनपद के शिक्षकों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के नेताओ ने कहा कि स्व.लल्लन पाण्डेय कर्मयोगी थे। शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु 24 घंटा उपलब्ध रहने वाले स्व पाण्डेय सादगी और सज्जनता के प्रतिमूर्ति थे। विभागीय नियमों की बेजोड़ जानकारी थी। जिससे सामने वाले लोग भी उनसे सहम खाते थे। ऐसी शख्सियत की कमी आज जनपद के शिक्षक महसूस करते हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार केशरी, महामंत्री अनूप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, अमित सिंह, रविशंकर गुप्ता,राजेश सिंह, शैलेश चौबे,रजनीशधर ,संतोष प्रजापति, कौशलेंद्र पाठक,धन्नू पाण्डेय,अंशु उपाध्यय आदि उपस्थित रहे। अन्त में स्व, लल्लन पाण्डेय के अनुज शिक्षक नेता सुशील पाण्डेय”कान्हजी “सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद प्रगट किया।

Related Articles

Back to top button