कोरी समाज महासंस्थान ने मनाई सन्त गाडगे की 148वीं जयंती

हमीरपुर : कोरी समाज महासंस्थान ने संत गाडगे महाराज की 148वी जयंती जिला अध्यक्ष राम बहादुर नयन के घर पर मनाई गई। जिसके मुख्य अतिथि डा.सुरेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष कोरी समाज महासंस्थान उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता घसीटे बाबू ने की।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.सुरेश ने कहा कि सन्त गाडगे महाराज जी का जन्म 23 फरवरी 1876 में महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेडगव में हुआ था। यह देवीदास डेबु जी जनोरकर से भी जाने जाते थे। पिता का नाम झेगराजी जनोरकर था। इनको भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में चंद्रभान मास्टर साहब, संतराम वर्मा, चन्द्रभान वर्मा, राहुल, गीता कबीर अमित कबीर आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन भगवान दास कोषाध्यक्ष ने किया।

Related Articles

Back to top button