राष्ट्रीय लोक अदालत में 13780 वादों का हुआ निस्तारण

बलिया। सिविल कोर्ट स्थित दीवानी न्यायालय में शनिवार की दोपहर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान दीवानी, फौजदारी, मोटर क्लेम, इंश्योरेंस, बिजली बिल, उपभोक्ता फोरम सहित तमाम विभागों के कुल 13 हजार 780 वादों का निस्तारण हुआ। वहीं तीन लाख 98 हजार 100 रूपए अर्थदंड वसूला गया। जबकि समझौता धनराशि 44 लाख 95 हजार 390 रूपए वसूले गए। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार के कर कमलों द्वारा दीप प्रवज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। जबकि संचालन अपर जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धकगण एवं समस्त कर्मचारीगण व वादकारी उपस्थित रहें। इस दौरान पूरे दिन न्यायालय परिसर में गहमा—गहमी की स्थिति रही।

Related Articles

Back to top button