12 को भाकिमो द्वारा निकाली जाएगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

बलिया। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाली ग्राम परिक्रमा यात्रा को लेकर शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित पीडब्लूडी डाकबंगले पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूआत 12 फरवरी को विधानसभा रसड़ा के मंडल रसड़ा पश्चिमी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दलई तिवारीपुर में निर्धारित है। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि यात्रा का शुभारम्भ गौ, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र का पूजन करके किया जायेगा। यात्रा के माध्यम से गांव में किसान हितैषी गारेंटेड योजनाओं पर चर्चा होगी। किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाए जानी जाएगी और उनके समाधान संबंधित सुझाव ​भी दिए जायेगे। यात्रा डोर—टू—डोर अभियान चलाया जाएगा। यह यात्रा जिले में प्रतिदिन पांच गांवों में आयोजत की जायेगी। ग्राम परिक्रमा यात्रा अभियान के राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। हर समिति के संयोजक किसान मोर्चा के उसी स्तर के अध्यक्ष है। प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानन्द सिंह, संजय गि​री मौजूद रहे।
……………….

Related Articles

Back to top button