फसल काटने के विवाद में गोली चलाने वाले पांच ज्ञात समेत 11 लोगों पर मुकदमा

हमीरपुर : थाना सुमेरपुर के बिरखेरा गांव में फसल काटने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल की तहरीर पर गांव के ही पांच नामजद लोगों समेत छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बिरखेरा गांव के अतरैया हार में गुरुवार के शाम पांच बजे फसल काटने के विवाद में बिरखेरा निवासी कृष्ण नारायण पाठक को गांव निवासी वीरेंद्र सिंह, रवि सिंह, भास्कर सिंह, भोलू सिंह, महेश पाल ने छह अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना में घायल कृष्ण नारायण पाठक का नाती प्रशांत तिवारी निवासी पहरा थाना कबरई जिला महोबा भी घायल हुआ था। गुरुवार रात घायल कृष्ण नारायण पाठक के पुत्र अमित कुमार पाठक ने फसल विवाद का आरोप लगाकर तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपित भूमिगत हो गए हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button