10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पिता की डांट किशोर को लगा नागवार

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्र ने ऑनलाइन गेम में काफी धनराशि गंवा दी थी। इस पर उसे पिता ने फटकार लगायी थी। वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा निवासी अंजनी सिंह का 15 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार ने मोबाइल पर गेम खेलते समय अपने पिता अंजनी सिंह के खाते से लाखों की धनराशि अचानक ऑनलाइन कट गई। इसकी जानकारी होते ही रोहन को उसके पिता ने डांट लगायी। इससे नाराज होकर रोहन सोमवार की रात को खाना खाकर सो गया। किसी समय उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। रोहन पढ़ने में होनहार था। इधर कुछ दिनों से उसे ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। इसमें बराबर धनराशि का नुकसान होता था। इस संबंध में थाना प्रभारी गड़वार मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button