10 सितंबर 2023, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

मेष
दिनचर्या थोड़ीउथल-पुथल भरी रहेगी। कुछ लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं।सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। सेहत खराब होने के कारण किसी काम को टाल सकते हैं।

वृषभ
कारोबारी गतिविधियों में तेजी आयेगी। जिम्मेदारी पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी रुचि लेंगे। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन
आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा।नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी।

कर्क
विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर योजना बना सकते हैं।धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे। शेयर की खरीद-बिक्री से लाभ होगा।

सिंह
काम को समय से निपटाने का प्रयास करें। आज का दिन ठीक रहेगा।पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। यात्रा थकाऊ लेकिन फलदायक रहेगी, लेकिन भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

कन्या
परिवार के सदस्यों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। बिजनेस में बड़ी डील कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा का पर्याप्त आनन्द लेंगे। ऑफिस में अफसर आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। योजनाओं को सही समय पर क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। किसी क्षेत्र में विशेष योग्यता का लाभ उठायेंगे।

तुला
कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।आज कामयाबी मिलेगी। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा रहेगा

धनु
ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है।आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। तनाव लेने से बचें।

मकर
कार्यक्षेत्र में किये गये बदलावों से लाभ प्राप्त होगा।नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। घर की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। शाम के बाद स्थितियां बदलेंगी।

कुंभ
करीबी लोग आपसे फोन पर चर्चा कर सकते हैं। आज काफी गंभीर रहेंगे। आपकी समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। निवेश से काफी लाभ प्राप्त होगा।

मीन
अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें।जरूरी खर्च को लेकर भ्रमित हो सकते हैं। जल्दबाजी में कार्य न करें। आवश्यक निर्णय सभी की सहमति से लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। मित्रों से सम्बन्ध मधुर रखें।

Related Articles

Back to top button