राष्ट्रीय आह्वाहन पर भाकियू चढूनी ने मुख्यमंत्री को भेजा 10 सूत्रीय ज्ञापन

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय आह्वाहन पर मालवीय आवास ग्रह पर पंचयात हुई जिसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया गया।
भाकियू की पंचयात में आवारा गौवंश और चकमार्गों पर अवैध कब्ज़े के मुद्दे छाए रहे। किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू चढूनी के जिला महासचिव कृष्ण अवतार शाक्य व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने संयुक्त संबोधन में कहा ज़िले भर में चकमार्गों पर अवैध कब्जे की शिकायत कई बार प्रशासन से करने के बावजूद प्रशसन लापरवाह बना हुआ है। इन अवैध कब्जों की वजह से किसानों के कई बार दबंगों से झगड़े हुए हैं फिर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ज़िला कोषाध्यक्ष रहीस अहमद ने कहा गन्ना किसानों का बकाया का भुगतान गन्ना एक्ट के अनुसार होना चाहिए।
बदायूँ नगर अध्यक्ष आरिफ़ रज़ा ने कहा भैंसोर नदी, अरिल नदी, व सोत नदी पर अवैध कब्ज़े किसे से छुपे नहीं हैं लेकिन किसके इशारे पर प्रशसन इन कब्जों को हटाने में नाकाम हो रहा है । ये नदियाँ पूर्व में किसानों के लिए सिंचाई का बड़ा साधन थीं जबसे इन पर कब्जे हुए हैं ये पूरी तरह से सूख चुकी हैं इन क्षेत्रों का वाटर लेबल भी काफी नीचे पहुंच गया है। इनका पुनर्जीवित होना जनहित में ज़रूरी है। जल्द इन नदियों को बचाने के लिए भाकियू चढूनी रणनीति बनाएगी।
भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा प्रदेश सरकार ने आवारा गौवंश को बचाने के लिए जनपद में सैकड़ों गौशालाओं का निर्माण कराकर उनके भरण पोषण की व्यवस्था कर दी लेकिन प्रशसन ठंड में इनको खुले में छोड़कर मारने का काम कर रही है साथ ही भयंकर ठंड में किसान अपनी खड़ी फसल को बचाने के लिए रात दिन खेतों में रह रहा है। एसी में रहने वाले अधिकारियों को किसानों की परेशानी महसूस नहीं हो रही है।
पंचायत के बाद भाकियू चढूनी ने जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के कुंवरगांव नगर अध्यक्ष इरफान अहमद, महिला मोर्चा की अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष मीना देवी, राम रहीस, नरेश साहू, जगमोहन, नदीम शेख, नेमवती, ब्रजपाल दस त्यागी महाराज, ओमवती,सुनील कुमार, कल्लू, अजय, संजय, मुकेश, पूरनलाल, हरचरण लाल वर्मा, शिवदयाल सागर, उदयपाल, होरीलाल, नन्ने, भूरे, अशोक, नाहिद परवीन, मफ़ाज़ा, इसबाह, आयशा, केशव साहू, नीरज कश्यप, रामेश्वर, सहित कई दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button