उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए हो रहा मतदान

नई दिल्ली। राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से आठ भाजपा और तीन सपा के हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

आशीष पटेल बोले- अब अखिलेश को करना चाहिए विचार

समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पाडेय के इस्तीफे पर यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह नमूना है, लोकसभा चुनाव आते-आते अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। अखिलेश यादव को विचार करना चाहिए कि उनके लोग उनसे क्यों भाग रहे हैं।

मनोज पांडेय के इस्तीफे पर बोले दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, मनोज पांडेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं। रामलला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं, लेकिन लोगों ने उसका विरोध किया। आज PM मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button