गंगापुर डागरा के पास चार पहिया के धक्के से युवक की मौत

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर डागरा के पास सोमवार को पैदल जा रहे एक युवक को एक तेज रफ्तार चार पहिया ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सोनबरसा ले गये। जहां स्थित नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के​ लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सूर्यभानपुर लालगंज निवासी चंदन प्रसाद उम्र 24 वर्ष पुत्र स्व. वीरेन्द्र प्रसाद अपने बहन के घर गंगापुर डागरा में आया हुआ था। वह सड़क पर पैदल कहीं जा रहा था। इसी बीच बलिया से बैरिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे चंदन प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सोनबरसा ले गये। जहां युवक की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर ​दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी।

Related Articles

Back to top button