योगाचार्य अमर सिंह वर्मा स्वामी विवेकानंद योग लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित।

बाराबंकी। दिव्य योग केंद्र बाराबंकी के प्रधान आचार्य योगगुरु अमर सिंह वर्मा को अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय योग महाकुंभ अयोध्या 2024 में स्वामी विवेकानंद योग लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप राज किशोर प्रान्त समरसता प्रमुख आश्रम गाँधीपुरी सेवाग्राम बाली इंडोनेशिया से पद्मश्री अगुस इंद्र उदयन, स्यात ट्रस्ट प्रमुख स्वामी अमित देव,सिद्ध काली पीठ प्रधान आचार्य वेदमूर्ति पवनदत्त जी महाराज एवं भाग्योदय फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राम, महेश मिश्र के साथ देश के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button