यमुनानगर: आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ

यमुनानगर । आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर को जिला कार्यालय पर भव्य सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। इस सुंदरकांड पाठ में जिला यमुनानगर के चारों विधानसभाओं के पदाधिकारियों ने बढ़-चढकर भाग लिया।

22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के नवनिर्मित भव्य सुन्दर मंदिर बनने की खुशी में और मंदिर में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आआपा हरियाणा के सभी जिला मुख्यालय पर आज सुंदरकांड का पाठ करवाया गया। जिला अध्यक्ष जिला गगनदीप ने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने और प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में जिस प्रकार पूरी दिल्ली के अंदर सुंदरकांड का पाठ करवाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 22 जनवरी के बाद दिल्ली वासियों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन करने के लिए फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उसी प्रकार से हरियाणा में आआपा की सरकार बनने पर प्रदेश वासियों को भी अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के मुफ्त दर्शन के साथ-साथ अन्य सभी तीर्थ स्थलों की मुक्त यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आज हरियाणा के सभी मुख्यालयों पर सुंदरकांड का पाठ करवाया गया। सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने जीवन को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button