विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए खुला

काजीरंगा (असम)। विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पार्क में तीन वन क्षेत्रों के साथ-साथ मुख्य वन क्षेत्र कंहरा को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है।

राज्य के वन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने औपचारिक रूप से उद्यान को पर्यटकों के लिए खोला। आज सुबह कंहरा वन क्षेत्र में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच पर्यटन वर्ष 2024-25 के मद्देनजर उद्यान को पर्यटकों के लिए खोला गया।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष वर्षाकाल में उद्यान को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। बरसात के समय उद्यान के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ का पानी घुस जाता है जिसके चलते उद्यान के वन्य जीवन अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करते हैं। काजीरंगा एक सींग वाले एशियाई गैंडों का सबसे बड़ा आश्रय स्थल है।

Related Articles

Back to top button