कस्तूरबा गांधी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस

हमीरपुर : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुरारा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवशक्ति थीम पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत-गायन, म्यूजिक डांस के साथ पोस्टर बनाकर महिला दिवस का महत्व बताया।
कार्यक्रम के दौरान वार्डन अर्चना सिंह, राधा निरंजन, द्वारा छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। वहीं वन्दना पाण्डेय द्वारा बाल अधिकार की जानकारी प्रदान करी। सुनम साहू व कामिनी द्विवेदी के छात्राओं को शिक्षित होने के महत्व को बताया। वीरेन्द्र परनामी द्वारा महिलाओं के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए लड़कियों के अधिकारों को बताया। पूरे कार्यक्रम का संचालन व छात्राओं की तैयारी संगीत शिक्षिका नम्रता द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button