महिलाओं की साड़ी में होगी पांच किलोमीटर सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद,लखनऊ।

सांसद खेल स्पर्धा के तहत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की मलिहाबाद विधानसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में आने वाली 10 फरवरी से मलिहाबाद के महमूदनगर ग्राउंड में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 5 किलोमीटर की महिलाओं की दौड़ का आयोजन 15 फरवरी को होगा जिसमें महिलाएं साड़ी पहनकर सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ में भागीदारी लेंगी। दौड़ में महिलाओं को पुरस्कार धनराशि वितरण की जाएगी। यह बातें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर ने मलिहाबाद में प्रेस वार्ता के दौरान कही।

विकासखंड मलिहाबाद सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू ने बुधवार को बताया कि सांसद खेल स्पर्धा के तहत भारतीय परिधान और संस्कृति के साथ देश की महिला खेलों में आगे बढ़े इसका अभिनव प्रयोग मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा के तहत किया जा रहा है। जिसमें 10 फरवरी से मलिहाबाद के महमूदनगर ग्राउंड में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 फरवरी को साड़ी में महिलाओं की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ पांच किलोमीटर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम विजेता को 31000, द्वितीय को 21000, तृतीया को 11000 तथा 10 महिलाओं को 2100 तथा 10 महिलाओं को 1100 तथा 10 महिलाओं को 511 रुपए का पुरस्कार वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोहनलालगंज लोकसभा में आयोजित हो रही इस संसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं और महिलाओं की रूचि बढ़ाना तथा उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। जिससे आगे चलकर युवाओं, युवतियों और महिलाओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल मिलेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निर्बल वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, श्यामलाल, रामकुमार रा, सिराज अहमद, विमल यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button