कानपुर में 195 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही हैं राष्ट्र ध्वज

कानपुर। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कानपुर नगर के 195 समूहों को राष्ट्र ध्वज तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। समूह की महिलाओं को 15 अगस्त से पूर्व 3 लाख 44 ध्वज तैयार करना है। यह जानकारी रविवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण उपायुक्त स्वरोजगार सुधा देवी शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दो करोड़ राष्ट्र ध्वज तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य है। जिसमें से कानपुर नगर को 3 लाख 44 हजार का लक्ष्य दिया गया है। स्वयं सहायता समूहों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह से जुड़ी गांवों की महिलाओं के लिए रोजगार मिला है। कानपुर के सभी ब्लाकों में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आमदनी होने के साथ ही राष्ट्र भावना जागृत हो रही है। सभी समूह अपने—अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुटे हुए है।

उन्होंने बताया कि तिरंगा झंडा तैयार करने के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय कुल 195 स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी अपने कार्य में लगे हुए हैं। शासन की प्राथमिकता के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में सभी स्वयं सहायता समूह जुट गए हैं।

निर्धारित तिथि तक सभी समूह झंडा तैयार कर लेंगे। इस वर्ष पूर्व की लक्ष्य से अधिक काम दिया गया है। स्वयं सहायता समूह में जुड़ी महिलाएं प्रतिदिन अपने कार्य को आगे बढ़ा रही है। इस कार्य से उन्हें कुछ पारिश्रमिक भी शासन उपलब्ध कराएगा।

Related Articles

Back to top button