उजियार गांव में महिला की हत्या, मकान में मिला शव

किराए को लेकर किराएदार से था विवाद

किराया वसूलने के लिए मकान पर गई थी महिला

विवाद के बाद किराएदार ने महिला की कर दी हत्या

बिहार के बक्सर जिला के औद्योगिक क्षेत्र की रहने वाली है महिला

यूपी प्रांत के बलिया जिले के उजियार में बनाई थी नई मकान

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के उजियारपुर गांव स्थित एक नवनिर्मित मकान में रविवार की शाम 55 वर्षीय महिला का शव मिलने में बाद सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही तत्काल नरही थानाध्यक्ष, एएसपी के साथ ही फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुँच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पुत्र ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका की शिनाख्त बिहार प्रांत के बक्सर जिला के औद्योगिक क्षेत्र के बड़ीतारीपुर के रूप में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के जिला बक्सर के औद्योगिक क्षेत्र बड़ीतारीपुर निवासी खैरुनिशा 55 वर्ष का यूपी के नारायण थाना क्षेत्र के उजियार में नवनिर्मित मकान है। जिसे किराए पर दिया गया है। मकान के किराए को लेकर किराएदार से विवाद चल रहा था। मकान का किराया वसूलने के लिए खैरूनिशा रविवार की सुबह अपने नवनिर्मित मकान पर गई हुई थी, जहां किराए को लेकर किराएदार से विवाद हो गया था। जहां महिला की हत्या कर आरोपी शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। उधर पुलिस को शाम को सूचना मिली की पता महिला का नवनिर्मित मकान में शव पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, नरही थानाध्यक्ष एवं फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुयायना किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजक तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि उजियार घाट स्थित एक नवनिर्मित मकान में महिला की शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नरही थानाध्यक्ष, फोरेंसिक टीम और मैं मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में मृतका के पुत्र के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button