कावड़ियों की आमद से गुलजार है लोधेश्वर धाम

सूरतगंज बाराबंकी। इन दिनों बड़ी जोर – शोर से श्री लोधेश्वर महादेवा में कांवड़ियों की धूम मची है सड़कों पर कांवड़ लाने वाले भक्तों का जत्था देखते ही बनता है। चहुंओर भक्तिमय माहौल है। पैदल कांवड़िया की संख्या में शुक्रवार को बड़ा इजाफा नजर आया।
महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। ऐसे में कांवड़िये कानपुर के बिठूर से गंगा जल लेकर भोले की नगरी पहुंच रहे हैं। सड़कों पर कांवड़ ही कांवड़ का सैलाब नजर आ रहा है। इससे माहौल एकदम शिवमय हो गया है। डीजे पर बाबा भोलेनाथ के बजते गीतों की धुन पर नाचते-झूमते भोले भक्त अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। शिव भक्त बाइक से भी अलग-अलग तरीके से गंगाजल ला रहे हैं। शिवभक्तों में बाइक से गंगाजल लाने का क्रेज बढ़ रहा है। वैसे तो पिछले वर्षों में भी बाइक से कांवड़िये गंगाजल लेकर आते रहे हैं। लेकिन इस बार और अधिक क्रेज दिखाई दे रहा है। आने वाले कांवड़ियों का सैलाब सड़कों पर बढ़ता जा रहा हैं।

बाराबंकी के शहावपुर, मसौली,बाँसा,नेवला करसंडा निवासी रमेश चंद्र विश्राम प्रजापति सहित 86 कांवरियों के जत्थे में शामिल 6 महिलाएं सुनीता कविता निधि कलावती विमला महंत आशीष व विमलेश की अगुवाई में कानपुर बिठूर से जल भरकर आए। कांवरियां दिनेश ने कहा महंत के सहयोग से भोले बाबा की नगरी तक पहुंचने में कोई असुविधा नही हुई है। सदरामऊ से 50 कांवरियों का जत्था महादेवा पहुंचकर पूजन दर्शन के पश्चात 126 मीटर लंबा झंडा देवाधिदेव महादेव पर चढ़ाया है। अभरन सरोवर तालाब पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु 30 बटालियन पीएससी फ्लट यूनिट के जवान दो मोटरबोट चला रहे है। बटालियन के प्रभारी पेशकार पांडेय के निर्देश में मुख्य आरक्षी रामदरस अब्दुल लतीफ विकास यादव देवेश, पाठक आनंद चौहान सहित 18 जवान ड्यूटी पर तैनात है। इलाके के साथ – साथ समूचा बाराबंकी हर हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है।

Related Articles

Back to top button