तहसील मिहींपुरवा में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

मिहींपुरवा बहराइच- तहसील मिहींपुरवा में शनिवार को उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार की अध्यक्षता मे संपन्न हुई तहसील समाधान दिवस।
शनिवार को समाधान दिवस में कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 2 प्रार्थना पत्रों का तत्काल मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार तहसीलदार मिहींपुरवा अंबिका चौधरी, खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक रंजीत कनौजिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। लगातार बारिश होने कै कारण आज संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या बहुत कम दिखाने को मिली।

Related Articles

Back to top button