हमारा देश जब बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा था राजनैतिक रोटियां सेकने के लिये देश एवं प्रदेश में जब नफरत की आग भड़काई जा रही थी

बाराबंकी:- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजनैतिक नही थी। हमारा देश जब बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा था राजनैतिक रोटियां सेकने के लिये देश एवं प्रदेश में जब नफरत की आग भड़काई जा रही थी, अन्नदाता जब अपने हक के लिये सड़को पर उतरने को मजबूर था जनता की आवाज कुचली जा रही थी, प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा था देश का संविधान खतरे में था आवाम की पीड़ा सुनने वाला कोई नही था तब हमारे नेता जननायक राहुल गांधी ने इस देश के दबे, कुचले, गांव, गरीब किसान, झुग्गी झोपड़ी की बात हो देश की सरकार सिर्फ अपने पंूजीपति मित्रों की बात न करें। देश से नफरत खत्म हो और माहेब्बत की दुकान खुले इसलिये 7 सितम्बर 2022 को राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी। आज हम भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर हम आपसे राहुल गांधी के मोहब्बत के पैगाम को घर-घर पहुंचाने का अनुरोध करते हैं आपको 2024 के चुनाव में यह साबित करना होगा कि आप देश बेचने वालों के साथ हैं या देश बचाने वालों के साथ हैं, पुनिया जी देश के नेता हैं इनका बहुत कर्ज हम सभी पर हैं आज मैं आपसे गुजारिश करने आया हूॅ कि 2024 में इनके बेटे तनुज पुनिया को सांसद बनाकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेंज दें।

उक्त उद्गार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भारत जोड़ो यात्रा जो ओबरी स्थित गांधी आश्रम से अवध प्रान्त के निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तनुज पुनिया, प्रदेशीय प्रभारी महासचिव सुशील पासी, सचिव राहुल त्रिपाठी, की अगुवाई में पटेल तिराहा, सिविल लाइन होते हुए अमर शहीद बलभद्र सिंह चहलारी नरेश उद्यान (कांग्रेस कार्यालय) के नीचे पहुंचककर भारत जोड़ो सम्मेलन में परिवर्तित हो गयी उसमें अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि नकुल दुबे ने व्यक्त किये, जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता शिव बहादुर वर्मा भारत जोड़ो यात्रा के आगे देश की शान तिरंगा झंण्डा लेकर चल रहे थे। सम्मेलन का संचालन कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने किया।

पूर्व सांसद डॉ पी.एल.पुनिया ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नकुल दुबे, अतिथि सुशील पासी, राहुल त्रिपाठी का स्वागत करते हुए कहा कि आज से ठीक 1 वर्ष पूर्व जब राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कन्याकुमारी से कर रहे थे तो मैं भी उनके साथ था तब राहुल गांधी जी ने कहा था कि हिन्दुस्तान नफरत का नही मोहब्बत का देश हैं और हम नफरत फैलाने वालों से डरने वाले नही हैं और अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर दी और हांथो में तिरंगा थामे हजारों की संख्या में मौजूद देशवासियों ने जननायक राहुल गांधी के साथ हजारों मील का सफर तय करके श्री नगर तक पहुंचे यह यात्रा आसान नही थी लेकिन राहुल जी ने कहा डरो मत और यह यात्रा लगातार आगे बढ़ती गयी, यात्रा के दौरान राहुल ने इस देश के गरीब, किसान, मजदूर को बहुत करीब से देखा वह कभी किसी किसान के कंधे पर हाथ रखकर उसका हौसला बने तो कभी किसी मैकेनिक के ग्रीस से सने हाथ को थाम कर उसकों यकीन दिलाया कि घबराओं मत मैं तुम्हारे साथ हूॅ, महिलाओं के साथ कदम मिलाकर उन्हें यह विश्वास दिलाया कि तुम्हारी भागीदारी के बिना देश अधूरा हैं और यात्रा के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न मन्दिर, मस्जिद और गुरूद्वारे में जाकर माथा टेका और मोहब्बत का पैगाम लेकर राहुल गांधी जी धूप, बारिश, गर्मी, सर्दी, गांव, शहर पार करते हुए 145 दिनों में 4081 किलोमीटर का सफर तय करके राहुल जी कश्मीर के श्रीनगर पहुंचकर इतिहास रच दिया आज हमें जरूरत हैं कि राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाये और वह काम हमारे विकास खण्ड के अध्यक्ष, न्याय पंचायत, बूथ की कमेटियां कर सकती हैं इसके लिये हमें बूथ के सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी देनी होगी तभी 2024 के आम चुनाव में इण्डिया गठबन्धन की ऐतिहासिक जीत होगी।

कांग्रेस प्रवक्ता तनुज पुनिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अभी समाप्त नही हुई हैं जब तक इस देश में नफरत फैलाने वाली ताकतें रहेंगी राहुल जी की मोहब्बत की दुकान खोलने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा निकालते रहेंगे और इसी कार्यक्रम के तहत् मेरा यह सुझाव हैं कि जनपद के प्रत्येक बूथ पर भारत जोड़ो यात्रा निकालकर आवाम के दुखदर्द में हम भागीदार बने, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन एवं नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

भारत जोड़ो सम्मेलन को मुख्य रूप से प्रभारी महासचिव सुशील पासी, सचिव राहुल त्रिपाठी ने सम्बोधित किया तथा भारत जोड़ो यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, सुशील पासी, राहुल त्रिपाठी, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, के.सी.श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्रा, अरशद इकबाल, आदर्श पटेल, अजीत वर्मा, शबनम वारिस , देवेन्द्र सिंह मोनू, अजय रावत, रामहरख रावत, वीरेन्द्र प्रताप यादव, रमनलाल द्विवेदी, विजयपाल गौतम, अब्दुल रहमान, अफाक अली, दिलदार वारसी, मुइनुद्दीन अंसारी, शिवबहादुर वर्मा, मो. इजहार, अनूप सिंह, अरविन्द वर्मा, जलालुद्दीन गुड्डू, फरीद अहमद, आमिर किदवई, पुत्तूलाल वर्मा, धनंजय सिंह, सद्दाम हुसैन, सुशील वर्मा, सियाराम यादव, शुभम मिश्रा, मो. जिशान, अभय प्रताप सिंह, श्रीकान्त मिश्रा, रंजीत मिश्रा, रामचन्दर वर्मा, मो. आरिफ, रामकुमार लोधी, मो. अकरम, चन्द्रिका गौतम, प्रीति शुक्ला, तस्लीमन खान, माया गौतम, मीरा गौतम सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन

Related Articles

Back to top button